हजारों उपभोक्ताओं की बंद रही पांच घंटे बिजली आपूर्ति
मथुरा, जून 17 -- बरसाना एवं दतिया क्षेत्र में सुधार कार्य के चलते पांच घंटे से अधिक देर तक हजारों उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रभावित क्षेत्र के उपभोक्ता बिजलीघर,इंजीनियर एवं कर्मचारियों को फोन मिला बिजली के बारे में पूछताछ करते रहे। कोसी से बरसाना आ रही 33केवी लाइन काफी पुरानी है। खंभे भी दूर-दूर पर लगे हैं। उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए बिजनेस प्लान के तहत कार्य कराया गया। 33केवी लाइन पर खंभों की दूरी की गई। बीच-बीच में करीब 30 पोल लगाए गए। शाम छह बजे बाद बिजली सप्लाई सुचारू हो सकी। एसडीओ राहुल चौरसिया के निर्देशन में टीम ने कार्य किया। करीब 13 हजार उपभोक्ता प्रभावित रहे। उपभोक्ता बार-बार बिजली के बारे में पूछताछ करते रहे। इधर दतिया बिजलीघर क्षेत्र में 33केवी लाइन पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.