हजारीबाग, मार्च 3 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन से सोमवार को पटना, बिहार के लिए सिर्फ एक ट्रेन है। वंदे भारत एक्सप्रेस 22350, जो हजारीबाग टाउन स्टेशन से शाम 6:23 बजे प्रस्थान करती है। यह ट्रेन अपनी तेज रफ्तार, आधुनिक सुविधाओं और कम समय में यात्रा पूरी करने के लिए यात्रियों के बीच खासा लोकप्रिय है। वहीं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पटना-विशाखापट्टनम (भाया राजगीर-तिलैया) स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह स्पेशल ट्रेन सीमित तिथियों में दोनों दिशाओं में चलेगी, जिससे बिहार, झारखंड और ओडिशा के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। खासकर हजारीबाग, कोडरमा और रांची क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सहूलियत मिलेगी। हजारीबाग से बिहार की यात्रा इन दिनों मजबूरी का सफर बन गई है। जहां ट्रेन राहत नहीं द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.