चतरा, अगस्त 10 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले झामुमो नेता मनोज चंद्रा के अगुवाई में रविवार से ग्रामीणों ने सिमरिया चौंक को जाम कर दिया है। चक्का जाम का निर्णय शनिवार को सर्वदलीय बैठक में लिया गया था। चक्का जाम से कोयला लदे वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गयी है। इससे टंडवा, हजारीबाग रोड कोयला लदे वाहनों से पूरी तरह जाम है। जाम को देखते हुए पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात हैं। लोगों का कहना है कि टंडवा में कोलियरी और एनटीपीसी प्लांट खुलने के बाद से चतरा-सिमरिया मुख्य सड़क आम जनता के लिए 'डेथ जोन' बन चुकी है। कोयला और छाई लदे अनियंत्रित वाहनों की चपेट में आने से अब तक 2000 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद भारी मुनाफा कमा रही कोल कंपनियां और एनटीपीसी प्रबंधन स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह संवे...