रामगढ़, अप्रैल 14 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने मंगलवार को डाडी प्रखंड का दौरा किया। इस क्रम में सांसद ने बलसगरा में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे होन्हेमोढा पंचायत अंतर्गत होन्हे गांव में होने वाले हनुमान लला के प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ समिति के लोगों से मिलकर कार्यक्रम की जानकारी लिया। इस दौरान नव निर्मित मंदिर के लिए लाउड स्पीकर प्रदान किया। इस अवसर पर डाड़ी भाग एक के जिला परिषद सह भाजपा जिला महामंत्री सर्वेश कुमार सिंह, मांडू विधानसभा सांसद प्रतिनिधि खोखा सिंह, सह प्रतिनिधि पुरुषोत्तम पांडेय, रीमा कुमारी, गुंजन साव, मंडल अध्यक्ष राजदीप प्रसाद, बसंत प्रजापति, वकील महतो, सुरेश केशरी, नंद किशोर महतो, शिवनंदन गोप, लोकनाथ महतो, नारायण महतो, राजेश महतो, पारस महतो, रमेश महतो उपस्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.