गिरडीह, अप्रैल 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह सहित झारखंड के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से छह ज्योतिर्लिंग और शिरडी धाम के दर्शन के लिए विशेष भारत गौरव टूरिस्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन 11 मई 2026 से प्रारंभ होगी और 11 रात 12 दिनों की यह धार्मिक यात्रा श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख तीर्थस्थलों का दर्शन कराएगी। गिरिडीह जिले के यात्री यह ट्रेन हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन से पकड़ेगें। यह जानकारी सोमवार को गिरिडीह के एक होटल में आईआरसीटीसी रांची के जोनल इंचार्ज मोइनक दत्ता एवं पर्यटन अधिकारी अरविंद चौधरी ने संयुक्त रूप से दी। बताया कि ट्रेन का संचालन झारसुगुड़ा से होगा, जो झारखंड के विभिन्न स्टेशनों से गुजरते हुए हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, जहां से गिरिडीह एवं आस-पास के यात...