गिरडीह, जून 20 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया स्थित हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस एवं जोधपुर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर रेल यात्री सुविधा संघ और झामुमो संयुक्त रूप से अभियान तेज करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में संघ एवं झामुमो के प्रतिनिधियों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल जल्द ही सांसद, रेल मंत्री, रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) तथा धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) से मुलाकात कर स्टेशन पर इन महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग करेगा। इसकी जानकारी रेल यात्री सुविधा संघ के अध्यक्ष राजू मंडल एवं झामुमो विधानसभा नेता त्रिभुवन मंडल ने संयुक्त रूप से दी। दोनों ने कहा कि हजारीबाग रोड स्टेशन रेलवे को प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये का राजस्व देनेवाले प्रमुख स्टेशनों में शामिल है। इसके बावजूद कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ...