गिरडीह, मार्च 24 -- सरिया। आरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सतर्क के तहत सोमवार सुबह 10 बजे हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या-02 स्थित यात्री शेड में लावारिस बैग से अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, आरपीएफ की टीम स्टेशन परिसर में नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-02 पर स्थित यात्री शेड में एक संदिग्ध अवस्था में पड़ा ब्लू रंग का बैग दिखाई दिया। काफी देर तक किसी भी व्यक्ति द्वारा बैग को नहीं लेने पर जवानों को संदेह हुआ।इसके बाद आरपीएफ टीम ने सतर्कता बरतते हुए बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग के अंदर से कुल 18 बोतल रॉयल चैलेंज ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बैग के मालिक का पता नहीं चल सका, जिसके कारण इसे लावारिस मानते हुए जब्त कर लिया गया। आरपीएफ ने बरामद शराब को विधिवत ...