गिरडीह, मार्च 2 -- सरिया, प्रतिनिधि। सोमवार से हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की औपचारिक शुरुआत हो गई। इस अवसर पर स्थानीय विधायक नागेन्द्र महतो ने सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया। इस अवसर पर स्टेशन परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा, यात्रियों व स्थानीय लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया। अपने संबोधन में विधायक ने इसे क्षेत्र के लिए "बड़ी उपलब्धि" बताते हुए कहा कि वंदे भारत का ठहराव शुरू होने से अब श्रद्धालुओं को वाराणसी जाकर काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने में काफी सुविधा होगी। यात्रा का समय घटेगा, आरामदेह और तेज़ आवागमन मिलेगा, जिससे पर्यटन के साथ-साथ व्यापार और रोज़गार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि हजारीबाग रोड स्टेशन पर ठहराव मिलने से गिरिडीह व हजा...