हजारीबाग रोड स्टेशन के निरीक्षण के दौरान यात्रियों से सुनी परेशानी
गिरडीह, जून 17 -- सरिया, प्रतिनिधि। हजारीबाग रोड स्टेशन की विभिन्न समस्याओं को लेकर लगातार समाचार प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को झामुमो का एक प्रतिनिधिमंडल विधानसभा नेता त्रिभुवन मंडल के नेतृत्व में स्टेशन पहुंचा और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल में कृष्ण मुरारी पांडेय, शिव शंकर मंडल एवं विवेक कुमार शामिल थे। निरीक्षण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का इंतज़ार कर रहे यात्रियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। यात्रियों ने प्लेटफॉर्म पर पर्याप्त यात्री शेड नहीं होने तथा प्रतीक्षालय की बदहाल स्थिति की शिकायत की। कई यात्रियों ने प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय से जुड़ी समस्याओं की ओर भी प्रतिनिधिमंडल का ध्यान आकृष्ट कराया। यह भी पढ़ें- हजारीबाग रोड स्टेशन के चारों वेटिंग हॉल यात्रियों के लिए खु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.