हजारीबाग रोड स्टेशन के चारों वेटिंग हॉल यात्रियों के लिए खुले
गिरडीह, जून 17 -- सरिया, प्रतिनिधि। हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन से यात्रा करनेवाले हजारों यात्रियों को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई है। दैनिक हिन्दुस्तान में प्रमुखता से प्रकाशित खबर का असर मंगलवार को देखने को मिला, जब स्टेशन परिसर में बने चारों वेटिंग हॉल को यात्रियों के लिए खोल दिया गया। लंबे समय से बंद पड़े इन वेटिंग हॉलों के खुलने से यात्रियों में खुशी का माहौल है। गौरतलब है कि 15 जून को हिन्दुस्तान ने 'हजारीबाग रोड स्टेशन के यात्री ठेकेदार से परेशान' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर में स्टेशन पर यात्रियों को हो रही परेशानियों तथा एक वर्ष से तैयार वेटिंग हॉलों में ताला लटके रहने की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था। यह भी पढ़ें- करोड़ों खर्च, फिर भी सुविधाओं से वंचित यात्री: लखीसराय स्टेशन पर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत खबर प्रकाशित होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.