हजारीबाग, अप्रैल 1 -- झारखंड के हजारीबाग में 12 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस ने इस केस में तेजी दिखाते हुए आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है।पुलिस ने क्या बताया हज़ारीबाग के एसपी अंजनी अंजन ने मंगलवार को बताया कि जांच टीम को अहम सुराग मिले हैं और केस जल्द सुलझने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हमारे पास कुछ अहम क्लू हैं। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जुटाए गए सबूतों के आधार पर संदिग्धों से गहन पूछताछ हो रही है और जल्द ही गिरफ्तारी भी हो सकती है। इस जघन्य वारदात की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है। यह भी पढ़ें- झारखंड में कॉमर्शियल सिलेंडर का जिलावार कोटा तय, किस जि...