हजारीबाग रांची हाईवे पर भीषण जाम 4 घंटा तक थमे रहे हजारों वाहनों के पहिए
हजारीबाग, मई 17 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग-रांची मुख्य मार्ग नया नाम एन एच20 और पुराना एन एच-33 पर रविवार को यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मासीपिढ़ी स्थित भारत माता चौक के पास लगे करीब 5 से 6 किलोमीटर लंबे महाजाम के कारण छोटे-बड़े हजारों वाहन साढ़े तीन से चार घंटे तक फंसे रहे। स्थिति इस कदर खराब थी कि दोपहिया वाहनों का भी वहां से निकलना दूभर हो गया। यह भी पढ़ें- सुबह हो या शाम साहरघाट में हाईवे पर रोज लगता है जामजाम के कारण मिली जानकारी के अनुसार, भारत माता चौक से बरही की ओर जाने वाले फोरलेन पथ पर स्थित कोनार पुलिया पिछले करीब तीन महीनों से क्षतिग्रस्त है और वहाँ निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से हाईवे के डिवाइडर को तोड़कर दोनों ओर के ट्रैफिक को एक ही लेन (सिंगल लेन) से गुजारा जा रहा था। रविवार सुबह लगभग 8:00 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.