हजारीबाग, अप्रैल 13 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता हजारीबाग यूथ विंग ने साल 2026 में मानवता की सेवा के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचकर कीर्तिमान स्थापित किया। शिविर में 325 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। वही रेड क्रॉस सोसाइटी एवं सदर अस्पताल की टीम के द्वारा रक्त संग्रह किया गया। इस शिविर में न केवल शहरी क्षेत्रों से, बल्कि ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग रक्तदान करने पहुंचे। रक्तदान को लेकर लोगों में इतनी जागरूकता थी कि युवा और महिलाएं सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह दिखाता है कि समाज में सेवा और परोपकार की भावना लगातार बढ़ रही है और लोग मानवीय सहायता के लिए तत्पर हैं। यह भी पढ़ें- खिदमत ए मिल्लत के रक्तदान शिविर में 52 युनिट रक्त संग्रहित इस रक्तदान शिविर में महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। आधा दर्जन से अधिक महिलाओं ने रक्तदान क...