हजारीबाग, जनवरी 15 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हजारीबाग यूथ विंग की ओर से कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की ओर से संचालित हजारीबाग गौशाला परिसर में पारंपरिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी आनंद शर्मा रहे। गौशाला परिसर पहुंचने पर संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत गौमाता की सेवा से की गई। अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल पर्व मनाना नहीं, बल्कि परंपराओं के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाना है। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, उपाध्यक्ष विकास तिवारी,सचिव रितेश खण्डेलवाल, संस्था के मार्गदर्शक जयप्रकाश खंडेलवाल,संजय कुमार,चंदन सिंह, नीरज सिन्हा सहित कई ल...