चतरा, अप्रैल 2 -- चतरा संवाददाता हज़ारीबाग़ लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं आजसू के महासचिव संजय मेहता ने केंद्र सरकार से एक महत्वूर्ण माँग की है। झारखंड के हजारीबाग एवं चतरा जिले के इटखोरी या मयूरहंड में बौद्ध विरासत के संरक्षण एवं विकास हेतु उन्होंने सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ बुद्धिष्ट स्टडीज की स्थापना का प्रस्ताव केंद्र सरकार को दिया है। संजय मेहता ने अपने पत्र में कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा हजारीबाग जिले में किए गए उत्खनन में 900 वर्ष पुराने बौद्ध मठ के अवशेष सामने आए हैं। हजारीबाग सदर प्रखंड के जुलजुल पहाड़ के समीप बहोरनपुर गांव में भगवान बुद्ध एवं देवी तारा की 10 प्राचीन मूर्तियां मिली हैं। दिसंबर 2020 में भी यहां तीन कमरों वाला बौद्ध मंदिर प्राप्त हुआ था। इन खोजों से स्पष्ट होता है कि 9वीं से 12वीं शताब्दी के बीच हजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.