हजारीबाग, जून 27 -- जिले में अपराधियों ने मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना को अंजाम दिया है। डीपीएस हजारीबाग के 9वीं कक्षा के छात्र विक्की कुमार का अपहरण कर उसे घंटों तक बर्बर यातनाएं दी गईं। अपराधियों ने उसे डंडे और चाकू से पीटने के साथ-साथ सिगरेट से उसके शरीर को जगह-जगह दागा। किसी तरह जान बचाकर भागे छात्र ने आपबीती सुनाई तो परिजनों के होश उड़ गए। यहघटना 26 जून की है। पीड़ित छात्र के पिता अनमोल साव निवासी, मासीपीढ़ी ने बताया कि उनका बेटा स्कूल से घर लौट रहा था। इसी दौरान हुरहुरु वाइन शॉप के पास घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसे जबरन अगवा कर लिया。 यह भी पढ़ें- Purnia News करण हत्याकांड में 48 घंटे बाद भी नामजद आरोपी फरार, पांच पर प्राथमिकी दर्जकमरे में बंधक बनाकर की दरिंदगी पिता के अनुसार अपहरणकर्ता विक्की को एक बंद कमरे में ले गए। वहा...