हजारीबाग, जून 28 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की हजारीबाग जिला इकाई आगामी 30 जून 2026 को नगर भवन में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी‌ राजा, राज्यसभा सांसद पी संतोष और पूर्व सांसद नागेंद्र नाथ ओझा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- पीटीपीएस में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं की हुई बैठकपार्टी की तैयारी समिति की बैठक कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए पार्टी की तैयारी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय मंजूर भवन में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न प्रखंडों और जन संगठनों के प्रतिनिधियों को अधिक से अधिक संख्या में लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इससे पूर्व वरिष्ठ नेता मजीद अंसारी की अध्यक्षता में आयोजि...