हजारीबाग, मार्च 31 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस के अवसर पर शहर में साहित्य और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। इसमें राज्य के नौ जिलों में आयोजित होने वाली चार दिवसीय पुस्तक मेला श्रृंखला के प्रथम चरण का शुभारंभ 2 अप्रैल से हजारीबाग में होगा, जो 5 अप्रैल तक चलेगा। टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, झील रोड स्थित परिसर में आयोजित इस मेले में देशभर के प्रमुख प्रकाशकों और पुस्तक विक्रेताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। यहां पाठकों को नई-पुरानी, साहित्यिक, शैक्षणिक, धार्मिक, प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी और बाल साहित्य की हजारों पुस्तकों का विशाल संग्रह एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगा। मेले के दौरान बच्चों के लिए विशेष रूप से कविता सुनाओ, कहानी लेखन, चित्रकला और नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सभी प्रतियोगिताएं नि:...