हजारीबाग, अगस्त 6 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले में लंबे समय से प्रतीक्षित होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के तहत आखिरकार सरगर्मी तेज हो गई है। विज्ञापन संख्या 01/2019 के अंतर्गत कुल 1298 रिक्त पदों के लिए सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों की भौतिक जांच की प्रक्रिया सोमवार, 3 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। 3 अगस्त को विष्णुगढ़, 4 अगस्त को इचाक और डाड़ी, 5 अगस्त को चुरचू, और 6 अगस्त को बरकट्ठा प्रखंड के चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है।सत्यापन प्रक्रिया में जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट और होमगार्ड विभाग के अधिकारी शामिल हैं। स्थानीय समाहरणालय परिसर के तीसरे तल्ले मे आयोजित इस सत्यापन प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह प्रक्रिया आगामी 24 अगस्त 2026 तक अनवरत...