हजारीबाग, सितम्बर 14 -- हजारीबाग में सनसनीखेज मामला का हुआ खुलासा लोहसिहना थाना में एफआईआर दर्ज हज़ारीबाग हमारे प्रतिनिधि शहर के रानी सती मंदिर गली निवासी डॉ चंदन कुमार के घर एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका (मेड) पर आरोप है कि उसने खाने और पीने की चीजों में जहरीले धतूरे के बीज मिलाकर डॉक्टर के पूरे परिवार को मौत के मुंह में धकेलने की साजिश रची। इस गंभीर मामले को लेकर लोहसिंघना थाना में प्राथमिकी संख्या 88/2026 दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है।

घरेलू सहायिका की पृष्ठभूमि पुलिस को दिए गए आवेदन के मुताबिक, डॉ. चंदन कुमार ने सेक्योरिटी एजेंसी (मैनेजर नंदन) के माध्यम से हजारीबाग के लालपूर निवासी पूनम कुमारी को अपने घर में साफ-सफाई और खाना बनाने के काम के लिए...