हजारीबाग, अप्रैल 16 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। डीवीसी से जुड़े कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन में तकनीकी खराबी और मेंटेनेंस के कारण हजारीबाग चतरा और रामगढ़ जिला में बिजली का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। बताया जाता है कि केटीपीएस में तकनीकी खराबी आ गई है। केटीपीएस प्लांट की एक यूनिट में तकनीकी गड़बड़ी के कारण बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है। जिससे हजारीबाग सहित अन्य जिलों में आपूर्ति कम हो गई है। मेंटेनेंस का असर बुधवार और गुरुवार को दिखा। विभिन्न मेंटेनेंस कार्यों के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में घंटो बिजली कटौती की गई। डीवीसी द्वारा बिजली आपूर्ति में कटौती के कारण हजारीबाग में 10 से 12 घंटे की लोड शेडिंग की जा रही है। यह भी पढ़ें- झरिया में बिजली कटौती पर आक्रोश, धनबाद निर्माण ने काला बिल्ला लगाकर किया नगर भ्रमण इससे लोगों की गर्मियों म...