हजारीबाग, सितम्बर 9 -- झारखंड हजारीबाग में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां विवाहेतर संबंध के चलते एक शख्स की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में फरार चल रहे चार अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मामला रविवार का है। हजारीबाग के कटकमसांडी पुलिस थाना क्षेत्र के तोरार गांव में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 6 लोग शामिल थे। जगेश्वर भुइयां नाम के शख्स की अवैध संबंध के शक में हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान मंगरा कच्छप और रतन कुजूर के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 29-30 साल की है।आरोपियों ने कबूला जुर्म इस म...