हजारीबाग में मर्डर! अदिम जनजाति बिरहोर समुदाय के युवक की हत्या
हजारीबाग, अगस्त 6 -- झारखंड के हजारीबाग में खौफनाक घटना सामने आई है। गुरुवार की दरमियानी रात करीब एक बजे आपसी विवाद के दौरान विजय बिरहोर ने फरसा से सुनील बिरहोर के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना ने इलाके को झकझोर दिया हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड स्थित सिजुआ बिरहोर टोला में हुई सुनील बिरहोर की हत्या ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय के बीच हत्या की यह घटना जिले में अपने तरह की पहली मानी जा रही है। अत्यंत पिछड़ी और विलुप्तप्राय जनजाति माने जाने वाले बिरहोर समाज में इस तरह की हिंसक घटना ने प्रशासन और समाज दोनों की चिंता बढ़ा दी है। सूचना मिलते ही इचाक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.