हजारीबाग में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 4 दिन बंद रहेंगे बैंक; जानिए क्या है मांग?
हजारीबाग, सितम्बर 12 -- अगर आपको बैंक में कोई जरूरी काम है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। हजारीबाग जिले में शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण सभी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। इसके बाद शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। सोमवार को गणेश चतुर्थी और हरितालिका तीज के कारण बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में जिले में बैंक लगातार चार दिनों तक बंद रहेंगे और अब बैंकिंग सेवाएं मंगलवार से सामान्य होने की उम्मीद है। शुक्रवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर जिले की विभिन्न बैंकों की 128 शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी एक दिन की हड़ताल पर रहे। भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक समेत विभिन्न बैंकों में कामकाज ठप रहा। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करना भी शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.