हजारीबाग में बड़ी वारदात! वृद्ध महिला की हत्या कर लूट लिए गहने
हजारीबाग, जून 14 -- हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के पकरी-बरवाडीह गांव में शनिवार को घर में अकेली रह रही 85 साल की वृद्धा मंगरी देवी (पति स्व चौधरी साव) की संदिग्ध परिस्थिति में हत्या कर दी गई। घटना के बाद महिला के शरीर से चांदी के कीमती गहने भी गायब थे। इससे हत्या के पीछे लूटपाट की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार मंगरी देवी बीते 20 वर्षों से सड़क किनारे स्थित एक छोटे कमरे में अकेले रहती थीं। शनिवार सुबह 6:30 बजे ग्रामीण जब उनके घर पहुंचे तो शव खून से लथपथ पड़ा था। माथे व चेहरे पर चोट के गंभीर निशान थे। कमरे और आसपास काफी मात्रा में खून बिखरा हुआ था। दरवाजा खुला था। सामान अस्त-व्यस्त था। ग्रामीणों ने बताया कि महिला हमेशा चांदी के भारी-गहने पहनती थीं। सूचना पर बड़कागांव पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.