हजारीबाग, मार्च 9 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि नगर निगम चुनाव संपन्न होने के बाद अब 13 मार्च को उपमहापौर पद के लिए चुनाव होना है। उपमहापौर कौन बनेगा इसे लेकर नगर निगम क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। नगर निगम के 36 वार्ड पार्षद आपस में मतदान कर उपमहापौर का चयन करेंगे। जिसे सबसे अधिक समर्थन मिलेगा वही उपमहापौर चुना जाएगा। अगर आधी आबादी की बात करें तो इस बार नगर निगम में महिला पार्षदों की संख्या पुरुषों से अधिक है। कुल 36 पार्षदों में 22 महिलाएं और 14 पुरुष पार्षद जीतकर आए हैं। ऐसे में उपमहापौर पद के लिए महिला प्रत्याशी के प्रति रुझान भी ज्यादा देखने को मिल रहा है। इस पद की दौड़ में वार्ड संख्या 22 की पार्षद मिताली रश्मि महिला दावेदार के रूप में सामने आई हैं। वह कहती है कि इस बार वह वार्ड पार्षदों के वेतन के लिए आगे की लड़ाई करेंगी। पहली बार ...