हजारीबाग में नर्सरी ऑन व्हील का आगाज अब घर बैठे मिलेंगे पौधे
हजारीबाग, जून 6 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हजारीबाग झील परिसर स्थित ओपन एम्फीथिएटर में जिला स्तरीय भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और हरित चेतना के प्रसार का सामूहिक संकल्प लिया गया। इस दौरान वन विभाग की अनूठी पहल नर्सरी ऑन व्हील का शुभारंभ किया गया, जो अब घर-घर हरियाली पहुँचाएगी। इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त बिजय कुमार गुप्ता ने कहा कि जल, जंगल और जमीन का संरक्षण ही भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। यह केवल सरकारी प्रयास नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि यदि आज हम प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित वातावरण सौंप पाएंगे। मौके पर क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.