हजारीबाग में धूप का टॉर्चर 40 डिग्री के करीब पहुंचा पारा
हजारीबाग, मई 21 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि । जिले में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। जिले में पारा तेजी से उछलकर 40 डिग्री सेल्सियस के मुहाने पर पहुँच चुका है। इस भीषण गर्मी और लू का सीधा असर अब आम जनजीवन के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य पर दिखने लगा है। स्थिति यह है कि जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में पेट कीबमारियां डायरिया, उल्टी और तेज बुखार के मरीजों की बाढ़ आ गई है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इस मौसम की मार से त्रस्त हैं। अस्पताल का हाल बेहद चौंकाने और डराने वाले हैं। सदर अस्पताल सह शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में हर दिन मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अकेले शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो हाल के दिनों में 1,000 से अधिक मरीजसिर्फ डायरिया और डिहाइड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.