हजारीबाग में दो दिवसीय थ्रो बॉल प्रशिक्षण शिविर का समापन, 100 खिलाड़ियों ने लिया प्रशिक्षण
हजारीबाग, मई 31 -- हजारीबाग। वरीय संवाददाता। संत कोलंबस कॉलेज मैदान में आयोजित दो दिवसीय थ्रो बॉल प्रशिक्षण शिविर का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। शिविर का शुभारंभ हजारीबाग के महापौर अरविंद कुमार राणा एवं जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया था। शिविर में जिले के लगभग 100 बच्चों ने भाग लेकर थ्रो बॉल खेल की बारीकियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य इस अवसर पर थ्रो बॉल संघ के सचिव अबोध राम ने बताया कि हजारीबाग में काफी लंबे समय बाद थ्रो बॉल खेल को पुनः संगठित रूप से शुरू किया जा रहा है, जो जिले के खिलाड़ियों के लिए लाभकारी साबित होगा। उन्होंने कहा कि संघ के सदस्यों के अथक प्रयास से यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा सका है।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी कैलाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.