हजारीबाग, मार्च 15 -- झारखंड के हजारीबाग जिले के चरही इलाके में एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों नें बताया कि एक दुर्घटना तब हुई जब तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रेलर ने सबसे पहले एक ऑटो को टक्कर मारी, फिर हजारीबाग की ओर से आ रही 'सागर' नाम के बस को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद ट्रेलर ने एक 407 वाहन को टक्कर मारते हुए फल और पान की गुमटी में घुस गया। इस दौरान फल दुकान के विक्रेता उदय सिंह (27 वर्ष, पिता सूरज सिंह) ट्रेलर के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरे मृतक की पहचान आदित्य सिंह के रूप में हुई है, जो चरही का ही निवासी था। हादसे में कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- झारखंड में नाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.