हजारीबाग, दिसम्बर 3 -- झारखंड में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां के हजारीबाग जिले में एक भीषण सड़क हादसे में महिला और बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। सभी कार सवार बंगाल से बिहार की तरफ जा रहे थे। यह दर्दनाक हादसा हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र में हुआ है। बरही के पंचमाधव के गांगटाही पुल के पास बुधवार को सुबह करीब सात बजे एक कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे के दौरान कार में 10 लोग सवार थे। इनमें से 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा, एक महिला और एक पुरुष शामिल थे। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि तीनों मृतक बंगाल से गाड़ी में बैठकर बिहार की तरफ जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.