हजारीबाग, जून 6 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले के थानों में शनिवार को आयोजित होने वाला थाना दिवस आम लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। जमीन विवाद और आपसी झगड़ों के कारण कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट रहे लोगों को अब स्थानीय स्तर पर ही न्याय मिल रहा है। इस पहल के तहत अब तक जिले के विभिन्न थानों में 100 से अधिक मामलों का सफल निपटारा किया जा चुका है। झारखंड सरकार के निर्देशानुसार, जिले के सभी थानों में नियमित रूप से थाना दिवस का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को आयोजित होने वाले इन शिविरों में थाना प्रभारी और अंचल अधिकारी की मौजूदगी में जन समस्याओं को सुना जाता है। यहां जमीन से जुड़े विवादों, आपसी रंजिश और छोटे-मोटे झगड़ों को आपसी सहमति और कानूनी परामर्श के जरिए सुलझाया जा रहा है।थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य उन मामलों को थानों में ही निपटाना है,...