हजारीबाग, मार्च 6 -- हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई। अज्ञात अपराधियों ने कोयला व्यवसायी समेत दो लोगों की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान रोहित साव (पिता- भीखन साव) और प्रदीप साव (पिता- बेनी साव) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोहित साव को धारदार हथियार से हमला कर मार डाला गया, जबकि प्रदीप साव को स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या कर दी गई।धारदार हथियार से हमला जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात बड़कागांव के नापोखुर्द गांव में स्कॉर्पियो से पहुंचे अज्ञात अपराधियों ने कोयला व्यवसायी रोहित साव पर धारदार हथियारों से हमला कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.