हजारीबाग, सितम्बर 7 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने मोर्चा की हजारीबाग जिला कमेटी की घोषणा कर दी है। केंद्रीय अध्यक्ष के जारी 39 सदस्यीय सूची के अनुसार, हेसालौंग डाड़ी निवासी महेंद्र प्रसाद साहु को जिलाध्यक्ष और बासाडीह चुरचु की रहने वाली बिंदु देवी को महासचिव का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।यह नई कमेटी गत 3 सितंबर को कांके में आयोजित केंद्रीय समिति की बैठक में पारित प्रस्ताव के आधार पर गठित की गई है। वरीय उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता रामसेवक प्रसाद, वरीय उपाध्यक्ष ढलन साव और केंद्रीय महासचिव रामाशंकर राजन की अनुशंसा के बाद सोमवार को इस सूची को सार्वजनिक किया गया। वर्तमान में कमेटी में 12 पद रिक्त रखे गए हैं, जिन पर जिलाध्यक्ष संबंधित जिला प्रभारियों से विचार-विमर्श के बाद भविष्य में...