हजारीबाग, दिसम्बर 29 -- हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। जिले में रविवार की सुबह एकबारगी फिर मौसम ने करवट ली। अहले सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ। कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम हो गई और कई इलाकों में 20 फीट की दूरी पर कुछ भी स्पष्ट नहीं दिख रहा था। इसके साथ ही ठंड में भी बढ़ोत्तरी का अनुभव किया गया। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह लगभग पांच बजे से ही घना कोहरा छाने लगा। झील पर मॉर्निंग वॉक कर रहे लोग भी घना कोहरा देख हैरान थे। कनकनी होने से उन्हें ठंड अधिक लग रहा था। रोड पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार भी काफी धीमी रही। कोहरे के कारण वाहनों को हेडलाइट और फॉग लाइट जला कर चलना पड़ा। धना कोहरा की वजह से वाहन चालक को वाहन चलाने में अधिक सतर्कता बरतनी पड़ रही थी। ठंड बढ़ने से लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.