हजारीबाग में गहराया पेयजल संकट
हजारीबाग, मई 14 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि शहर के विभिन्न वार्डों में पिछले दो दिनों से पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। पाइपलाइन में आई तकनीकी खराबी और मुख्य वितरण हब में मरम्मत कार्य के कारण हजारों परिवारों को पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के इस मौसम में अचानक पानी की सप्लाई रुकने से स्थानीय नागरिकों का दैनिक जीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया है।अघोषित बिजली कटौती से मुश्किलें बढ़ गई है। बिना किसी पूर्व सूचना के पानी की सप्लाई बंद होने से लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। शहर के बड़ा बाजार, कानी बाजार मटवारी, बाबूगांव, ओकनी, नूरा कुम्हारटोली और कोर्रा जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में स्थिति सबसे खराब है। घरों के जलजमाव वाले टैंक खाली हो चुके हैं। दैनिक कार्यों जैसे खाना पकाने, नहाने और साफ-सफाई के लिए लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.