हजारीबाग, अप्रैल 1 -- हजारीबाग। हजारीबाग आजसू के महासचिव संजय मेहता ने हजारीबाग एवं चतरा जिले के इटखोरी या मयूरहंड में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ बुद्धिष्ट स्टडीज की स्थापना का प्रस्ताव केंद्र सरकार को दिया है। संजय ने पत्र में कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा हजारीबाग जिले में किए गए उत्खनन में 900 वर्ष पुराने बौद्ध मठ के अवशेष मिले हैं। अवशेष हजारीबाग के सेखा, गुरहेत, अमनारी, दैहर, मानगढ़ आदि गांवों में बौद्ध स्तूप, मूर्तियां, शिलालेख, दरवाजे व अन्य अवशेष प्राप्त हुए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से न केवल प्राचीन बौद्ध विरासत का संरक्षण होगा, बल्कि झारखंड को सांस्कृतिक पर्यटन और शैक्षिक विकास को नई दिशा भी मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.