हजारीबाग, मार्च 7 -- हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापोखुर्द गांव में गुरुवार देर रात एसयूवी सवार अज्ञात अपराधियों ने कोयला कारोबारी युवक रोहित साव की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इतना ही नहीं घटना को अंजाम देने के बाद भागने के दौरान अपराधियों ने छह लोगों को रौंद दिया। इसमें प्रदीप साव नामक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सूत्रों की मानें तो पिछले दो महीने से बड़कागांव इलाके में अवैध कोयले का कारोबार तेजी से चल रहा था। इसी कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर घटना को अंजाम देने की आशंका है।मर्डर के बाद बवाल घटना के बाद पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बड़कागांव चौक जाम कर दिया। प्रतिकार में विधायक रोशन चौधरी ने भी धरना दिया। इलाके में तनाव देख बड़ी सं...