हजारीबाग, फरवरी 28 -- हजारीबाग नगर निगम चुनाव में वार्ड पार्षद की 22 सीटों पर महिलाओं ने अपना कब्जा जमा लिया है। कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया था। 2026 हजारीबाग निकाय चुनाव में महिलाओं के जोरदार और बड़ी जीत ने राजनीतिक हल्को चर्चा के बाजार में है। राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं के राजनीतिक संस्कृति हो रहे बदलाव को दर्शा रहीं हैं। अब हजारीबाग नगर निगम को संवारने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान होगा।36 में 22 सीटों पर महिलाओं का कब्जा हजारीबाग नगर निगम चुनाव के नतीजों में वार्ड पार्षद पद पर महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस चुनाव में महिला वार्ड पार्षद की संख्या 22 पर पहुंच गई। जो एक रिकॉर्ड है। निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड आधी आबादी के लिए आरक्षित थे, जिससे उनकी जीत का मार्ग पहले से ही प्रशस्त...