हजारीबाग में ऐतिहासिक क्षण की तैयारी पूरी
हजारीबाग, अगस्त 1 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत के तत्वावधान में संचालित नशामुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को देशभर के युवाओं से वर्चुअल संवाद करेंगे। हजारीबाग में इस मुख्य कार्यक्रम का आयोजन विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में रविवार 2 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे किया जाएगा। इसके अलावा समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में भी विशेष वर्चुअल संवाद की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में माई भारत स्वयंसेवक, एनएसएस स्वयंसेवक, युवा क्लबों के सदस्य, विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के 250 से 300 छात्र-छात्राएं तथा युवा प्रतिनिधि पूरी ऊर्जा के साथ हिस्सा लेंगे। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति युवा विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.