हजारीबाग में एनकाउंटर! प्रिंस खान गैंग के अपराधी को पुलिस ने मारी गोली; सर्च ऑपरेशन तेज
हजारीबाग, जुलाई 30 -- झारखंड के हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां बड़कागांव में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़ हुई है। इस घटना में एक अपराधी को गोली लगी है। इस घटना में घायल हुए अपराधी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया और बाकी अपराधियों की तलाश के लिए ऑपरेशन तेज कर दिया है।सर्च ऑपरेशन तेज इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड के पास पुलिस और कुख्यात प्रिंस गैंग के संदिग्ध अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस से घिरता देख अपराधियों ने भी गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान एक अपराधी को गोली लग गई। मौके का फायदा उठाकर बाकी अपराधी वहां से फरार हो गए। घायल अपराधी को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया और इलाज चालू कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.