हजारीबाग, सितम्बर 5 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक शनिवार को शिक्षक दिवस का पर्व पूरी भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के शिक्षण संस्थानों में गुरु-शिष्य परंपरा का जीवंत स्वरूप देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुओं का अभिनंदन कर उन्हें उपहार भेंट किए, जबकि शिक्षकों ने भी स्नेहपूर्वक बच्चों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।शैक्षणिक हब के रूप में पहचाने जाने वाले हजारीबाग में उत्सव का यह माहौल प्राथमिक विद्यालयों से लेकर उच्च शिक्षा के परिसरों तक व्यापक रूप से नजर आया। वर्तमान शैक्षणिक आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 2491 स्कूल संचालित हैं, जहां बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भाषणों के जरिए शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।उच्च यह भी पढ़ें- Hazaribagh N...