रांची, मई 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट में केस डायरी, एफएसएल जांच रिपोर्ट और बच्ची की मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसका खंडपीठ ने अवलोकन किया। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की खंडपीठ ने कहा कि अदालत मामले में पुलिस अनुसंधान पूरा होने का इंतजार करेगी। जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे सुनवाई की जाएगी। मामले की अगली सुनवाई जून माह में निर्धारित की गई है। हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले में मृतका की मां रेशमी देवी, भीम राम सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.