हजारीबाग, अप्रैल 21 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि । जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एसपी अमन कुमार के निर्देश पर 20 और 21 अप्रैल की दरमियानी रात जिले भर में विशेष छापेमारी अभियान चलाए गए हैं। महज 24 घंटों के भीतर पुलिस ने जिले के विभिन्न कांडों में फरार चल रहे अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की है। पूरे जिले में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में कुल 69 विशेष टीमों का गठन किया गया था। इस बड़े ऑपरेशन में 253 पुलिस अधिकारियों और जवानों को शामिल किया गया, जिन्होंने एक साथ विभिन्न इलाकों में दस्तक दी। यह भी पढ़ें- 250 जवानों ने 200 ठिकानों पर मारा छापा, हजारीबाग में 24 घंटे में 57 अपराधी गिरफ्तार पुलिस की इन टीमों ने पूरी रात की घेराबंदी के दौरान वांछित अपराधियों के कुल 200 ठिकानों पर एक साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.