हजारीबाग, फरवरी 9 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। नशाखोरी के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में की गई सटीक छापेमारी में पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक सक्रिय तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 38.80 ग्राम ब्राउन शुगर और दस हजार एक सौ रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 9 फरवरी 2026 को सूचना मिली थी कि बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र के सिमरा रेस्ट हाउस स्थित, पेट्रोल पंप के पीछे ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ अमित आनंद, प्रोबेशनर डीएसपी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल में शामिल अधिकरियों ने रणनीति के तहत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध गत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.