हजारीबाग, अगस्त 5 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । पुलिस मुख्यालय रांची से हजारीबाग जिले को आधुनिक सुविधाओं से लैस 30 नए डायल-112 वाहन प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही पूर्व में भी मुख्यालय द्वारा 28 नए वाहन जिले को मिल चुके हैं। मंगलवार को हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने इन सभी नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शहर के साथ-साथ ग्रामीण थानों के लिए रवाना किया। इन वाहनों का मुख्य उद्देश्य जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण, महिलाओं के विरुद्ध छेड़खानी की घटनाओं पर रोक लगाना और नशा के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक अभियान अमित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय ज्ञान रंजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर रूपक कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ फैजान अहमद, पुलिस...