हजारीबाग पारा 40 पार, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग
हजारीबाग, अप्रैल 21 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग शहर में सूरज की तपिश और पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। खतरनाक ढंग से गर्मी बढ़ी है। ऐसे में पानी के लिए हाहाकार मच गया है। शहर के एक बड़े हिस्से में जलापूर्ति ठप या अनियमित है। जिससे लाखों की आबादी बेहाल है। सरकारी जलापूर्ति पाइपलाइन में अनिश्चितता और गिरते भूजल स्तर ने स्थिति को विस्फोटक बना दिया है। शहर के कई प्रमुख वार्डों और मोहल्लों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। विशेष रूप से शिवपुरी, दीपूगढ़ा, विकास नगर, विष्णुपुरी, हुरहुरू, सुभाष नगर और आश्रम रोड कुम्हार टोली, मटवारी मलिन बस्ती जैसे इलाकों में पेयजल का भारी संकट है। यह भी पढ़ें- शहर का पारा 40 के पास, जलापूर्ति नियमित नहीं होने से लोग बेहाल यहां लोग नगर निगम के चापानलों पर सुबह से ही कतारों में खड़े नजर आते हैं। कई चापान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.