धनबाद, अप्रैल 6 -- नंदनी कुमारी की धमाकेदार पारी की मदद से हजारीबाग ने रविवार को टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में खेले गए जेएससीए अंडर-15 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में जमशेदपुर को 18 रन से हरा दिया। वहीं दिन के दूसरे मैच में खूंटी ने गिरिडीह को 41 रन से हराया। गिरिडीह की यह लगातार तीसरी हार है और वह टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। रविवार सुबह हुई वर्षा के कारण पहला मैच देरी से शुरू हुआ। पांच-पांच ओवर के इस मैच में टॉस जमशेदपुर ने जीता और हजारीबाग को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। नंदनी कुमारी ने 13 गेंदों पर 37 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिससे टीम ने चार विकेट पर 49 रन बना लिए। नंदनी ने अपनी पारी में पांच चौके व दो छक्के उड़ाए। वहीं जमशेदपुर की नंदिनी गुप्ता ने 11 रन पर तीन विकेट लिए। बाद में जमशेदपुर की टीम एक विकेट पर 31 रन ही बना स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.