हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में तेजी लाने पर जोर
हजारीबाग, जून 22 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने और डोर-टू-डोर कचरा उठाव को सुचारू करने के उद्देश्य से सोमवार को नगर आयुक्त की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में निगम के अधिकारियों से लेकर धरातल पर काम करने वाले स्वच्छता कर्मियों तक ने हिस्सा लिया। नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर की सफाई व्यवस्था केवल फाइलों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसका असर धरातल पर दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था की बेहतरी के लिए जमीनी स्तर पर आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को दूर करना निगम की प्राथमिकता है। बैठक की सबसे खास बात यह रही कि इसमें उप नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त और सिटी मैनेजर के साथ-साथ वार्ड समिति के सचिव, सभी जमादार, वाहन चालक और श्रमिक भी शामिल हुए।नगर यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.