चतरा, मार्च 16 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। हजारीबाग नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर अरविंद कुमार राणा रविवार को एक दिवसीय दौरे पर पत्थलगड्डा पहुंचे। पत्थलगड्डा पहुंचने पर प्रखंड वासियों ने पुष्प गुच्छ देकर एवं माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी व दर्जनों युवाओं ने उन्हें चतरा हजारीबाग सीमांत बलबल पहुंचकर उन्हें स्वागत किया व काफिले के साथ पत्थलगड्डा पहुंचे। यहां वे सबसे पहले मां दक्षिणेश्वरी भगवती मंदिर ग्राम लेंबोइया पहुंचे जहां उन्होंने अपनी पत्नी संग पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति व समृद्धि की कामना किया। पूजा के बाद मंदिर परिसर में मंदिर प्रबंधन समिति के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान मंदिर प्रबंधन समिति, पत्रकार संघ पत्थलगड्डा व गणमान्य लोगों के द्वारा पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र देकर सम्मान...